फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry with continuous power cuts, farmers of several villages reached the power station

लगातार हो रही बिजली कटौती से गुस्सा, कई गांवों के किसान पहुंचे बिजली दफ्तर

Wed, 24 Jul 2019 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry with continuous power cuts, farmers of several villages reached the power station
बिजली कटौती पर किसानों ने निकाला गुबार
विज्ञापन

कई गांवों के किसान पहुंचे बिजली दफ्तर, एसई को सुनाई व्यथा
समस्या का निदान नहीं होने पर किसानों ने दी बिजली दफ्तर घेरने की चेतावनी
गांवों की आपूर्ति ओढ़पुरा फीडर से हटाकर दूसरे फीडर से जोड़ने पर भी गुस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से की जा रही बिजली कटौती से किसान और आम लोगों में आक्रोश है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान ओढ़पुरा बिजलीघर पहुंच गए। वहां पर किसानों ने लाइनमैन पर मनमाने तरीके से लाइन को दूसरे फीडर से जोड़ने और फिर रात 11 बजे के बाद लाइट को काटने का आरोप लगाया। अधीक्षण अभियंता ने किसानों की समस्या का दो दिन के अंदर निदान कराने का आश्वासन दिया।
करीब तीन साल पहले से मनीपुर, दौलताबाद, पिलखुनियां, असरोई, सूरजा कलां, सूरजा खुर्द, निर्भयपुर सहित कई गांवों में ओढ़पुरा फीडर से बिजली की सप्लाई होती आई है, लेकिन अब विभागीय अधिकारी लोड अधिक होने की बात कहकर यहां की लाइन को मुरसान फीडर से जोड़ दिया गया है। इस फीडर से बिजली की सप्लाई चंद घंटों के लिए ही की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इसके अलावा रात 11 बजे के बाद लाइन को बीच में से लाइनमैन द्वारा काट दिया जाता है, जिससे किसानों की धान की फसल तो सूखने के कगार पर पहुंच ही चुकी है, आम आदमी का भी गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। इस समस्या को लेकर आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसान बुधवार को ओढ़पुरा बिजलीघर पहुंचे। यहां अधीक्षण अभियंता को अपनी समस्या बताते हुए समाधान कराने की मांग की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद एसई ने किसानों की समस्या को दो दिन के अंदर दूर कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत होकर चले गए। यह चेतावनी भी दी कि अगर समस्या को गंभीरता के साथ दूर नहीं किया गया तो बिजली दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक लोड होने के कारण लाइन को दूसरे फीडर पर शिफ्ट कराया जा रहा है। यहां पर आए किसानों की समस्या को दो दिन के अंदर दूर करा दिया जाएगा। बिजली सप्लाई भी ठीक कर दी जाएगी। रही बात लाइनमैन की मनमानी की तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसानों से भी अनुरोध है कि वह मोटर के अनुसार लोड बढ़वा लें।
-संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed