फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry people surrounded the power office due to power cut

बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने किया बिजली दफ्तर का घेराव

Fri, 09 Jul 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded the power office due to power cut
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद-सहपऊ नगर और ग्रामीण इलाकों में लगातार की जा रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ जैतई रोड स्थित बिजली महकमे के दफ्तर का घेराव किया। मौके पर एक्सईएन से मिलकर विद्युत अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जाहिर किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि बिजली कटौती न थमी तो रालोद सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि सादाबाद नगर और क्षेत्र में बिजली का हाल बेहाल है। 24 घंटे के शेड्यूल में बिजली चंद घंटे ही मिल पा रही है। इसमें भी बिजली की आंखमिचौली जारी रहती है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है, ऐसे में बिजली की कटौती से क्षेत्र की जनता में बेहद आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

किसानों के नलकूपों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं। जर्जर तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं और ट्रांसफॉर्मर में आग लग रही है। स्थानीय अधिकारी एकाध बार ही मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि सिर्फ नगर और क्षेत्र की बिजली का ही हाल बुरा नहीं है, बल्कि कोल्ड साइड फीडरों की बिजली व्यवस्था भी बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक राजस्व देने के बाद भी कोल्ड फीडरों को बिजली नहीं मिल पा रही। फॉल्ट को सही करने के नाम पर बिजली कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें भी मिल रही हैं। रात के समय में सबसे अधिक बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे लोग भीषण गर्मी में चैन से सो भी नहीं पा रहे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग का ढर्रा नहीं सुधरा तो रालोद किसान, मजदूरों व अन्य सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगा। एक्सईएन मनोज कुमार जैन ने बताया कि वर्तमान में सादाबाद कस्बे में जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से अधिक कटौती हो रही है, तारों के बदलते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, महीपाल सिंह, रामसहाय चौधरी, धर्मवीर चारग, दीपू चौधरी, बहादुर सिंह एडवोकेट, राधाचरन पहलवान सहित अन्य तमाम रालोद कार्यकर्ता, किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed