फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry lawyers created ruckus due to power cut

Hathras News: बिजली कटने से नाराज वकीलों ने किया हंगामा

Sun, 18 Aug 2024 03:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyers created ruckus due to power cut
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बिस्तरों की बिजली शनिवार को विद्युत अधिकारियों ने कटवा दी, जिससे अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी विद्युत को खरी-खोटी सुनाईं। अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। उनके हस्तक्षेप के बाद एसडीओ ने अधिवक्ताओं के बिस्तरों को बिजली देने वाली लाइन चालू करा दी।
विज्ञापन

दरअसल, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बिस्तरों को एक लाइन से बिजली मिलती है। शनिवार को उपखंड अधिकारी विद्युत आफताब आलम ने इस लाइन को यह कहकर कटवा दिया कि यह अवैध है। लाइन कटने से अधिवक्ताओं के बिस्तरों की बिजली ठप हो गई। गर्मी में बिना बिजली के अधिवक्ताओं का हाल बेहाल हो गया। नाराज अधिवक्ता संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह के पास पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद एसडीओ को खरी-खोटी सुनाईं। उसके बाद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह और सीओ श्यामवीर सिंह के हस्तक्षेप के बाद एसडीओ ने इस लाइन को चालू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed