फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted when no action was taken against the hospital, protest held

Hathras News: अस्पताल पर कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा, दिया धरना

Fri, 05 Dec 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 05 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted when no action was taken against the hospital, protest held
छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान महाराज सिंह के परिजनों ने बृहस्पतिवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रोडवेज बस स्टैंड के निकट निजी अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन किया। ये लोग महाराज सिंह की उपचार के दौरान मौत के मामले में निष्पक्ष जांच न किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी ये लोग धरने से नहीं उठे। शाम को धरने को अनिश्चिकाल तक चलाने की घोषणा की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात गांव गढ़ी हर्रूप नौगांव निवासी महाराज सिंह 19 नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे। ठंड से उन्हें बुखार आ गया। भाई महीपाल सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को महाराज सिंह सादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए गए।
विज्ञापन

उपचार के बाद उनकी हालत और अधिक खराब हो गई। 24 नवंबर को उनको उपचार के लिए आगरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल के चिकित्सक के गलत इलाज की वजह से ही महाराज सिंह की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 नवंबर को भी मृतक के परिजनों ने कैंडल मार्च निकालकर हॉस्पिटल के सामने धरना दिया था, तब सीएमओ और अन्य अधिकारियों ने तीन दिन में मामले की उचित जांच किए जाने व हॉस्पिटल पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के परिजनों, ग्रामीणों व जिला पंचायत सदस्य पद के कई दावेदारों ने सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड के निकट निजी हॉस्पिटल के सामने धरना देना शुरू कर दिया।
यहां काफी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। धरने पर बैठे लोगों की मांग थी कि डीएम स्वयं आकर पीड़ित परिवार से बात करें और फिर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। मौके पर सीओ अमित पाठक, कोतवाल योगेश कुमार, नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता ने भी भी धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह धरने से नहीं उठे।

धरने पर बैठे लोगों ने हॉस्पिटल के आगे टेंट लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। नायब तहसीलदार ने पीड़ित पक्ष के लोगों की एसडीएम से भी फोन पर वार्ता कराई, लेकिन इन लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, वह धरने से नहीं उठेंगे। मौके पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र चौधरी, ईशान चौधरी, बॉबी यादव, पिंकू मधुर, धर्मेंद्र बधौतिया, सचिन पचहरा आदि भी थे। नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता का कहना है कि धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह अस्पताल पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed