फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted on waterlogging as soon as the municipality chairman arrived

Hathras News: नगर पालिका चेयरमैन के पहुंचते ही जलभराव पर फूटा गुस्सा, बाशिंदों ने जताई नाराजगी

Fri, 25 Aug 2023 08:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 08:16 PM IST
सार

पानी नाले-नालियों में होकर नगर के जीटी रोड स्थित बड़े तालाब में जाता था। जीटी रोड के तालाब का पानी पुरानी तहसील के तालाब में होकर कासगंज मार्ग के तालाब में चला जाता था। वहां किसान इस पानी से अपने खेतों की सिंचाई करते थे। तालाब की भूमि की बिक्री कर दी गई। खरीदार ने तालाब को पाटकर इस पर निर्माण कर लिया। पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। 

विज्ञापन
Anger erupted on waterlogging as soon as the municipality chairman arrived
मोहल्ला बारहसेनी में हर समय जलभराव के कारण जमा कीचड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में तीन दशक से जलभराव की समस्या झेल रहे मोहल्ला बारहसैनी के लोगों का सब्र शुक्रवार को उस समय जवाब दे गया, जब नगर पालिकाध्यक्ष मुशीर अहमद मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। मोहल्ला वासियों ने ने स्पष्ट कह दिया कि 30 साल से आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब उन्हें परिणाम चाहिए।

विज्ञापन


जलभराव की समस्या को लेकर चेयरमैन मुशीर अहमद को ज्ञापन देते नागरिक
विज्ञापन


बता दें कि तीन दशक पूर्व तक नगर के मोहल्ला बारहसैनी समेत कई मोहल्लों का पानी नाले-नालियों में होकर नगर के जीटी रोड स्थित बड़े तालाब में जाता था। पिछले 50 वर्षों से यह व्यवस्था चल रही थी। जीटी रोड के तालाब का पानी पुरानी तहसील के तालाब में होकर कासगंज मार्ग के तालाब में चला जाता था। वहां किसान इस पानी से अपने खेतों की सिंचाई करते थे। तीन दशक पूर्व इस तालाब की भूमि की बिक्री कर दी गई। खरीदार ने तालाब को पाटकर इस पर निर्माण कर लिया। नतीजा, पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी के रोड के तालाब के पटते ही कासगंज रोड स्थित नाले पर एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण कर लिया। ऐसे में अब पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। अब तक कई अध्यक्ष बने, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। चेयरमैन से भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, सेक्रेटरी सिंह यादव, बृजबिहारी कौशिक, कृष्णगोपाल वार्ष्णेय खिल्लो दादा, अखिल वार्ष्णेय ने कहा कि अब मोहल्ले वालों के सब्र का बांध टूटने वाला है। जब तक नगर पालिका जीटी रोड तक बड़ा नाला नहीं बनाएगी और उसे नीचा नहीं करेगी, तब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वह इस पर काम शुरू कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed