फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An academic driving training center has been established at a cost of approximately 3.5 crore.

Hathras News: करीब 3.5 करोड़ से तैयार हुआ एकेड्रमिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

Tue, 12 May 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 12 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
An academic driving training center has been established at a cost of approximately 3.5 crore.
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर तैयार किया गया ड्राइविंग एवं प्रशिक्षण संस्थान। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहन संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को असुविधा नहीं होगी। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर गांव जोगिया के निकट करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से एकेड्रमिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जांच संस्था आई-कैड के निरीक्षण के बाद जून माह में इसका संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन





इस अत्याधुनिक केंद्र के शुरू होने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में मैन्युअल व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। यहां वाहन चालकों को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें ड्राइविंग कौशल के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की भी बेहतर जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन




केंद्र में हल्के वाहनों के साथ भारी वाहनों के संचालन का प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग-अलग ट्रैक, सिग्नल सिस्टम और आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं, ताकि प्रशिक्षुओं को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र के संचालन से ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र का निरीक्षण जल्द ही अधिकृत जांच संस्था आई-कैड द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण में सभी मानकों के अनुरूप व्यवस्था पाए जाने के बाद इसे औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उम्मीद है कि जून माह से यह केंद्र आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed