फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ambedkar remembered on Jubilee

जयंती पर याद किए गए बाबा साहब आंबेडकर

Sat, 14 Apr 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 14 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar remembered on Jubilee
नाई का नगला के पार्क में 127 किलो का केक काटते आंबेडकर अनुयायी। - फोटो : Amar Ujala
जिले भर में भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंचशील झंडों को लेकर सुबह प्रभात फेरी शहर भर में निकाली गई। भाजयुमो ने भी वाहन रैली निकालकर बाबा साहब का जयघोष किया। नाई का नगला में 125 किलो का केक काटा गया। जिले भर के आंबेडकर पार्कों में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुईं। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर विचार रखे।       
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा समिति द्वारा राधा स्वामी बगीची आगरा रोड से पंचशील झंडों को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। शुरुआत बौद्ध भिक्षु दीपांकर बौद्ध, मुनेंद्र बोधि और दिलीप प्रेमाकर ने झंडी दिखाकर की। प्रभात फेरी शहर भ्रमण के बाद खंदारी गढ़ी आंबेडकर पार्क पहुंची। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन राही एडवोकेट, योगेंद्र सिंह, पंकज प्रेमाकर, विनोद चौधरी, लल्लन बाबू एडवोकेट, केसी निराला, सुनीता मिश्रा, मूलचंद निम, ताजेंद्र निम, ललित विमल, वीरी सिंह कर्दम, योगेश केशरी आदि मौजूद थे। नाई का नगला स्थित आंबेडकर पार्क में अनुयायियों ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष 127 किलो का केक काटा। सपा के रावत कॉलोनी स्थित कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, एमएलसी डॉ. जसवंत सिंह व सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रोहिताश यादव ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मूलचंद निम, मेहराजुद्दीन, पिंकू मधुर, ठाकुरदास, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. पप्पू, संजीव यादव, विजयपाल चौधरी, हरवीर सिंह तोमर, नेत्रपाल सिंह, रफीक, शिव कुमार, रवि कुमार आदि थे। बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे ब्रजमोहन राही के आवास पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


भाजपा जिला मंत्री दुर्गेश नंदिनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शांति देवी, शकुंतला देवी, ज्ञान देवी, निर्मला, ममता, सुमन, ऊषा, सजेश, बीना सिंह, सजनी, संतो, शशी प्रभा, मधुवाला आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सांसद राजेश दिवाकर ने मलिन बस्ती नगला अलगर्जी में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार रखे। अशोक गोला, मूलचंद वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, अंकित बंसल, मोरमुकुट गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, रामकुमार माहेश्वरी, यतेंद्र वार्ष्णेय, रमेश राजूपत आदि थे। 

कोठी नगला बेलनशाह में सेक्टर संयोजक वासुदेव माहौर व पूर्व चेयरमैन डौली माहौर के नेतृत्व में  भाजपा नगराध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, सत्यपाल सिंह मदनावत, देवेंद्र शर्मा, अमित भौतिका आदि ने जयंती मनाई।  
अधिवक्ता दिनेश देशमुख के विभवनगर स्थित आवास पर केसी निराला, सूरजपाल सिंह, रामब्रज सिंह, हेमलता देखमुख, डॉ. सतीश चंद्र, भगवान सिंह प्रधान, विजयपाल सिंह आदि ने जयंती मनाई।
 शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पन्नालाल, बीना गुप्ता एडवोकेट, शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पन्नालाल, नारायण प्रसाद पिप्पल आदि थे। जिला टेंट, लाइट व्यापारी एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हरीमोहन शर्मा गुरुजी, भूपेंद्र दयाल, भवतोष मिश्र, संदीप दीपक, हाजी साबिर अली, नवीन अरोरा, होशियार सिंह आदि थे। हाथरस जंक्शन के गांव शेखूपुर अजीत में भारतीय बौद्ध महासभ के कार्यक्रम में रामपाल ठेकेदार, प्रमोद कुमार, राजकुमार, अशोक कुमार, सौरभ संत आदि थे। वाल्मीकि समाज सेवा समिति के कार्यक्रम में अध्यक्ष चौ. रनवीर, अजयराज, दिलीप डब्बू, हृदेश चौटाला, राजकुमार राजू, सुनील बेनवाल आदि थे।
रालोद के कार्यक्रम में पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, जिलाध्यक्ष गेंदालाल चौधरी, डॉ. चंद्रभान भारत, राजकपूर, नाहर सिंह, लेखराज सिंह आदि थे।

 भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में जिला संयोजक दयालराम शीतल, सदर विधायक हरीशंकर माहौर व चेयरमैन आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार आदि थे।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा, रिषी कुमार कौशिक, विनोद कर्दम, अशोक गुप्ता, अजय भारद्वाज, शशांक पचौरी, सुरेश चंद्र, हरीशंकर शर्मा, आदि थे। 
कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा की जयंती कार्यक्रम में मोर्चा जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह, अजीत गोस्वामी, अवधेश बख्शी, योगेश कुमार ओके, विजय श्रोती, विजय चौहान शामिल थे। 
बीएच ऑयल मिल रोड पर आंबेडकर अनुयायियों ने बाबा साहब की जयंती केक काटकर मनाई। जाटव एकता समिति के अध्यक्ष मूलचंद्र निम, दयाराम शीतल, योगेंद्र कुमार, करन सिंह, रामनिवास, मनोज कुमार मौजूद थे। मेंडू में पूर्व चेयरमैन डीपी सिंह के आवास पर कार्यक्रम में मटरूमल कुशवाहा, राहुल, रिंकू, पप्पन अग्रवाल आदि थे। 

निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा ओढ़पुरा आंबेडकर पार्क में जयंती कार्यक्रम में महेशचंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि थे।  भारतीय तुरैहा महासभा द्वारा बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में सुरेश प्रधान, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तुरैहा, नगराध्यक्ष सियाराम तुरैहा, रामकुमार तुरैहा, महेशचंद्र तुरैहा आदि थे।        

रामबाग इंटर कॉलेज में जयंती कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया, मदन गोपाल रावत, डॉ. वीएस यादव, नंद लाल शर्मा, योगेश बागड़ी आदि थे।
 आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में नरेंद्रपाल, रमाशंकर, श्याम नारायण यादव, कपिल कौशिक, पुष्पेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, सुनीतजा गौम, रतन प्रकाश, योगेश शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, रचित कौशिक, प्रशांत अग्निहोत्री, हरिनिवास शर्मा आदि थे।

 अक्रूर इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, सऊद आलम, मलखान सिंह, रामदत्त सिंह, रामधीश, योगी, नरेंद्र बाबू, वीरेंद्र सगर आदि शामिल थे। 
विष्णुपुरी स्थित चौ. हरिश्चंद्र हाईस्कूल में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य मनोरमा देवी, जोली, ममता, प्रमिला, प्रभाकर, अनिल, जितेंद्र आदि मौजूद थे। 
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में जयंती कार्यक्रम में डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, आरपी कौशिक, शैलकांता गुप्ता, कुमुद गुप्ता, ममता सूद, राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य नीरू गुप्ता मौजूद थीं। 
नेहरु स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंडू में आंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत, डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, गौरव पाठक, कल्पना गुप्ता आदि थीं। सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बाबू सिंह और प्रधानाचार्य एसके सिंह के अलावा सभी स्कूल स्टाफ  मौजूद रहा।


आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान में रजनेश कुमार, सोनिया सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनीता कुमारी, श्रद्धा नागर, सपना कौशिक आदि थे।  नगला कुंवरजी में बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की 127वीं जयंती का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य  रामेश्वर उपाध्याय ने बाबा साहब के चलचित्र पर माला पहनाकर, केक काटकर किया। विशाल सिंह, मांधाता सामुराई, खरांचीलाल सिंह, रामू सिंह, अर्जुन सिंह, राहुल कुमार, राजू सिंह व रिंकू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed