फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   alleged in murder for dowry

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
alleged in murder for dowry
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव विलार में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
कासगंज जिले के अमापुर क्षेत्र के गांव बद्दपुर निवासी सुरेशचंद्र पुत्र मलखान सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री राधा की शादी पांच वर्ष पूर्व कोतवाली के गांव विलार निवासी अरविंद पुत्र सुरेश कुमार से पर्याप्त दान-दहेज देकर की थी। ससुराल वाले ज्यादा दहेज में कार की मांग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। बार-बार समझाने पर ये लोग कुछ दिनों के लिए मान जाते और उसके बाद फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर देते। इस दौरान राधा को दो बच्चे भी हुए।
विज्ञापन

एक बार मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने वह कोतवाली गया तो पुत्री का पति अरविंद उसको कोतवाली से मनाकर वापस ले आया। 27 जून को राधा के साथ दोबारा मारपीट की गई और उसकी हत्या कर उसकी लाश को छत के कुंडे से लटका दिया। राधा के शरीर पर चोट के निशान भी थे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल की तो उसे मजबूरी में अदालत की शरण लेनी पड़ी। अब अदालत के आदेश पर पति अरविंद के अलावा ससुराल पक्ष के सुरेश कुमार, चंद्रवती, नितिन कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed