{"_id":"6888c190a7f1e096c80e0d18","slug":"allegations-of-illegal-sale-of-land-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जमीन को अवैध तरीके से बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जमीन को अवैध तरीके से बेचने का आरोप
Tue, 29 Jul 2025 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:12 PM IST
सार
आरोप है कि पांच लोगों ने जानबूझकर बेईमानी की नीयत से एक राय होकर फर्जी दस्तावेज लगाकर तहसील हाथरस पर जमीन को बेच दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान ब्लॉक कार्यालय के पीछे कमरा बाग स्थित एक जमीन को अवैध तरीके से बेचने के आरोप में गवाह सहित पांच लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता चेतना सिंह निवासी कमरा बाग मुरसान का कहना है कि उक्त जमीन की उनके पास रजिस्टर्ड वसीयत है। इसे विक्रम प्रताप सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 मंडावा जिला झुंझुनू राजस्थान ने अवैध तरीके से सुमन देवी निवासी बर्द्धवारी मुरसान को बेच दिया है। इसमें गवाह पुष्पेंद्र निवासी नगला वदना अकोरस यांगर महावन मथुरा व कृष्णकांत कौशिक निवासी बिशुनदास हैं। बैनामा सतेंद्र कुमार रावत द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच लोगों द्वारा जानबूझकर बेईमानी की नीयत से एक राय होकर फर्जी दस्तावेज लगाकर 7 मार्च को तहसील हाथरस पर उनकी जमीन को बेच दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन