{"_id":"6595938b785b3c12a5045276","slug":"all-board-schools-will-remain-closed-for-two-days-in-view-of-cold-and-fog-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: ठंड और कोहरे को देखते हुए दो दिन बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल, डीएम का आया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: ठंड और कोहरे को देखते हुए दो दिन बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल, डीएम का आया आदेश
Wed, 03 Jan 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:34 PM IST
सार
जिलाधिकारी के निर्देश पर 4 और 5 जनवरी में हाथरस के माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अत्यधिक ठंड और कोहरे को देखते हुए हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने 4 व 5 जनवरी को नौंवी से 12 कक्षा तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिन जिले के माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
हाथरस जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक अवकाश पहले ही घोषित हो चुका है।
विज्ञापन