फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh motorcycle challan issued in Jhansi

पुलिस के हाथ लंबे होते हैं: झांसी में कटा अलीगढ़ की मोटरसाइकिल का चालान, तस्वीर है चार पहिया की

Sat, 08 Jun 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2024 05:25 AM IST
सार

रफीक मोटरसाइकिल के चालान विवरण को मोबाइल एप पर चेक कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि एक साल पहले ही उनकी मोटरसाइकिल का चालान कट चुका है। उन्हें हैरत तब हुई, जब यह चालान अलीगढ़ में नहीं, बल्कि झांसी में कटा है।

विज्ञापन
Aligarh motorcycle challan issued in Jhansi
चालान कटा - फोटो : istock

विस्तार

एक कहावत है कि पुलिस के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन चालान काटने के मामले में उसके हाथ हद से ज्यादा लंबे हो गए हैं, तभी तो अलीगढ़ की मोटरसाइकिल का चालान करीब 327 किलोमीटर दूर झांसी जिले की यातायात पुलिस ने काट दिया। जो चालान पत्र मोटरसाइकिल के पास भेजा गया है, उसमें चार पहिया की तस्वीर है।

विज्ञापन


31 मई 2023 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर 173/5, जेल चौराहा, सिविल लाइंस, झांसी, उत्तर प्रदेश पर झांसी की यातायात पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल का चालान काट दिया। चालान में नंबर प्लेट को दोषपूर्ण बताया गया है। इस मोटरसाइकिल का पंजीकरण आरटीओ अलीगढ़ में है। उसके स्वामी मोहम्मद रफीक हैं, जो धौर्रा माफी अलीगढ़ के निवासी हैं।
विज्ञापन


रफीक मोटरसाइकिल के चालान विवरण को मोबाइल एप पर चेक कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि एक साल पहले ही उनकी मोटरसाइकिल का चालान कट चुका है। उन्हें हैरत तब हुई, जब यह चालान अलीगढ़ में नहीं, बल्कि झांसी में कटा है। रफीक ने कहा कि जो चालान पत्र है, उसमें चार पहिया वाहन की तस्वीर है। वह अपनी जिंदगी में कभी झांसी नहीं गए हैं और न ही उनकी मोटरसाइकिल को कोई अन्य व्यक्ति झांसी लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उनकी मोटरसाइकिल का यातायात नियमों के उल्लंघन पर पांच हजार रुपये का चालान कट गया। इसके बाद रफीक ने क्षेत्राधिकारी, यातायात झांसी को रजिस्ट्री पत्र भेजकर पांच हजार रुपये के चालान को निरस्त करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed