फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh, Hathras roads now will glow

अब चमकेंगी अलीगढ़-हाथरस की सड़कें

Sat, 19 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 19 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Aligarh, Hathras roads now will glow
रोड - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश वार्ष्णेय
विज्ञापन

राज्य सड़क निधि से हाथरस और अलीगढ़ के छह संपर्क मार्गों की सेहत सुधारी जाएगी। शासन ने इन मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 125.06 लाख रुपये की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है, जिससे अब ग्रामीणों को बदहाल हो चुके मार्गों पर आवागमन करने से राहत मिल जाएगी।

इस संबंध में इस संबंध में शासन के विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

हाथरस में 0.65 किमी लंबे हाथरस दाऊजी कोटा मार्ग से रोहई मार्ग  के लिए 36.63 लाख और 0.60 किमी लंबे हाथरस-दाऊजी कोटा मार्ग से कुंवरपुर नगला-बंास मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 36.32 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस राशि से इन मार्गों की हालत सुधारी जाएगी। अब तक इन मार्गों पर हो रहे गहरे गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


अलीगढ़ में 0.13 किमी लंबे अलीगढ़ बाईपास मार्ग किमी सात से इकरा सीनियर विंग तक के मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 8.74 लाख, 0.11 किमी लंबे इकरा कॉलोनी में गली नंबर सात में इकरा मस्जिद से इम्तियाज साहब के मकान तक के मार्ग के लिए 9.51 करोड़, 0.11 किमी लंबे इकरा कॉलोनी में गली नंबर नौ में प्रो. असद उल्लाह के मकान तक मार्ग के लिए 9.51 लाख तथा 0.55 किमी लंबे धौर्रा पुलिया से इकरा पुलिया की पटरी वाले मार्ग के बीच से बादिए इस्माइलपुर होते हुए क्वार्सी बाईपास मार्ग के लिए 24.35 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आवंटित धनराशि का प्रयोग 31 मार्च तक कर लिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। कार्य संपादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2017 तक शासन को निश्चित रूप से उपलब्ध कराना होगा। इस आवंटित राशि का प्रयोग किसी अन्य मद में नहीं किया जा सकेगा। 


अभी सड़कों के पुर्ननिर्माण के संबंध में शासनादेश जारी होने की जानकारी नहीं है। अगर शासनादेश जारी हुआ है तो गाइडलाइन के अनुसार जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।
 -डीसी गुप्ता, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, हाथरस। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed