{"_id":"63f0d152bb5f662d660f5825","slug":"aligarh-beat-firozabad-by-five-wickets-hathras-news-c-2-1-47338-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अलीगढ़ ने फिरोजाबाद को पांच विकेट से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अलीगढ़ ने फिरोजाबाद को पांच विकेट से दी मात
Sat, 18 Feb 2023 06:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
टी 20 क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल मुकाबला देखते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंकदराराऊ। नगर पालिका क्रीड़ास्थल पर खेली जा रही है ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में अलीगढ़ ने फिरोजाबाद को पांच विकेट से मात दी। 40 गेंदों में ताबड़तोड़ 81 रन की पारी खेलने वाले अलीगढ़ के विजय मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रतियोगिता में शुक्रवार को जीशान अलीगढ़ और किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले की शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज वैश्य रिबन काटकर कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किर्ड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
फिरोजाबाद के गौरव ने 28 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली। फिरोजाबाद के ही तेजेन्द्र ने 18 गेदों में चार छक्के और एक चौके की मदद से तेज गति से 38 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीशान अलीगढ़ के बल्लेबाजों ने पारी को तेज शुरुआत की। अलीगढ़ के विजय ने फिरोजाबाद के बॉलरों की बखिया उधेड़ते हुए महज 40 गेंदोें का सामना करते हुए 10 छक्के और तीन चौके लगाते हुए 81 रन की पारी खेली।
उनके द्वारा लगाए गए चौके-छक्के देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। उनकी पारी की बदौलत जीशान अलीगढ़ ने 19वें ओवर में पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार अलीगढ़ के विजय को दिया गया। रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।