फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ankur scored a century Aligarh defeated Agra

Hathras News: अंकुर ने लगाया शतक,अलीगढ़ ने आगरा को दी मात

Mon, 06 Feb 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 06 Feb 2023 12:29 AM IST
सार

सहारा-11 अलीगढ़ ने बल्लेबाज अंकुर चौधरी के तूफानी शतक से आगरा की टीम को 188 रनों विशान अंतर से हरा दिया। वहीं, पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने संतकबीर नगर की टीम को हराकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
Ankur scored a century Aligarh defeated Agra
बल्लेबाज अंकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंकदराराऊ नगर पालिका क्रीड़ास्थल में चल रहे ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। सहारा-11 अलीगढ़ ने बल्लेबाज अंकुर चौधरी के तूफानी शतक से आगरा की टीम को 188 रनों विशान अंतर से हरा दिया। वहीं, पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने संतकबीर नगर की टीम को हराकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सहारा-11 अलीगढ़ और आगरा टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहारा-11 अलीगढ़ ने पहले ही ओवर से आगरा के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दी। अलीगढ़ की ओर से खेलते हुए अंकुर चौधरी ने 10 छक्के और सात चौके लगाकर मात्र 35 गेंदों में 105 रन बना दिए। उनका साथ देते हुए शेखर ने भी 26 गेंदों चार चौके और चार छक्कों की जड़कर 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


सहारा-11 अलीगढ़ ने 20 रनों में 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम की ओर से खेलते हुए ध्रुव ने आठ गेंदों पर तीन छक्के लगाकर 19 रन बनाते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिये। उनके आउट होते ही एक के बाद एक विकेट लगातार गिरते गये और पूरी टीम महज 56 रनों पर ढेर हो गई। अलीगढ़ के अंकुर चौधरी ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे। मुकाबले की कमेंट्री मो. तारिक और अम्पायरिंग खलील अंसारी व इकरार मास्टर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मुकाबले में पांच विकेट से जीती दिल्ली की टीम
प्रतियोगिता में रविवार केा पहला मुकाबला संतकबीर नगर और दिल्ली के बीच खेला गया। संतकबीर नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाए। संतकबीर नगर के दीपक और सुमित ने 20-20 रनों की पारी खेली। इसके बाद मुकाबला जीतने के लिए दिल्ली की टीम को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। दिल्ली की टीम ने 11 ओवर में 111 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। दिल्ली की तरफ से 18 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाकर अंकित राठी नाबाद रहे जबकि अंकुर कौशिक ने 12 गेंदों में एक छक्का और पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed