{"_id":"63a9c622212dc323a60b9f50","slug":"alert-in-hathras-after-getting-corona-patient-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा में कोरोना मरीज मिलने से हाथरस में बढ़ी सतर्कता, खुले कोविड डेडिकेटेड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा में कोरोना मरीज मिलने से हाथरस में बढ़ी सतर्कता, खुले कोविड डेडिकेटेड अस्पताल
Mon, 26 Dec 2022 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Dec 2022 09:35 PM IST
सार
कोरोना वायरस को लेकर हाथरस में स्वास्थ्य विभाग ने सर्तकता शुरू कर दी है। आगरा में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ऐसा हुआ है। मॉक ड्रिल, कोविड डेडिकेटिड अस्पताल खोलने, ऑक्सीजन आपूर्ति पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के पड़ोसी जिले आगरा में फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। चीन से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आसपास के जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथरस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
हाथरस में कोरोना से निपटने की तैयारियां भी अब तेज हो गई हैं। फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्कत बरत रहा है। कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुकम्मल तैयारियों में जुटा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बंद पड़े कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विभिन्न अस्पतालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए भी विभाग पहले से तैयार है। प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि जिलेभर के सभी अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए सभी से कहा जा रहा है। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन