फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akhilesh yadav gave laptop to topper student

हाईस्कूल में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली काजल को यूपी के पूर्व सीएम ने दिया लैपटॉप

Sun, 30 Aug 2020 10:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav gave laptop to topper student
अखिलेश यादव द्वारा प्रदान किए गए लैपटॉप काजल को प्रदान करते सपाई। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली क्षेत्र के गांव मडनई की छात्रा काजल को सम्मान स्वरूप लैपटॉप भेजा। इसे रविवार को सपा पदाधिकारियों ने गांव में पहुंचकर काजल को प्रदान किया। सपाइयों ने काजल को पूर्व मुख्यमंत्री का दिया गया पत्र भी दिया।

गौरतलब हो कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद घोषणा की थी कि हाईस्कूल और इंटर में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 51- 51 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इसी घोषणा के अनुरूप गांव मडनई निवासी सत्यवीर सिंह की बेटी काजल को यह लैपटॉप प्रदान किया गया। अखिलेश यादव ने लैपटॉप के साथ भेजे गए पत्र में कहा कि काजल ने हाईस्कूल परीक्षा 2020 में शीर्ष स्थान प्राप्त कर प्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस सफलता का सम्मान करते हुए सपा आपको सहर्ष लैपटॉप भेंट करती है। सपा ने देश के नौनिहालों को तेजगति से बदलते समय के साथ चलने और भविष्य की संभावनाओं को परखने के लिए वर्ष 2012 से 2017 तक मेधावी छात्र छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप बांटे थे। उन्होंने पत्र में काजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओमवती बुआ, एमएलसी जसवंत सिंह यादव, नागेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, राजेश कुमार, रवेंद्र सिंह, राधेश्याम, खेमा, बच्चू सिंह, उधम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed