फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akhilesh will address tomorrow and Yogi to the public meeting

अखिलेश कल और योगी 11 को जनसभा को करेंगे संबोधित

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will address tomorrow and Yogi to the public meeting
अखिलेश की जनसभा के लिए क्रीड़ास्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। हाथरस लोकसभा क्षेत्र में इस सप्ताह कई स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसको लेकर सभी स्थल पर तैयारियां तेज हो गई है। उम्मीदवार और पार्टी के स्थानीय नेता जोर-शोर से इसकी तैयारी में लग गए हैं। प्रशासन भी अपनी तरफ से तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ अप्रैल को नगर पालिका मैदान सिकंदराराऊ में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को सादाबाद कस्बे में छावी मियां के बाग में सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी स्तर से यह कार्यक्रम उन्हें प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब 13 अप्रैल को यहां नहीं आएंगे।
विज्ञापन


उनका संभावित कार्यक्रम अब 16 अप्रैल को शहर में है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित का कहना है कि प्रियंका गांधी का रोड शो हाथरस शहर में 13 अप्रैल को होगा। रोड शो का रूट एसपीजी तय करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सप्ताह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सिकंदराराऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 अप्रैल को कैलोरा में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed