{"_id":"690bb19c07202396e0087aaa","slug":"agreement-to-sell-bhagwanpur-house-back-to-rajveer-hathras-news-c-2-1-hsr1006-830167-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भगवानपुर का मकान राजवीर को वापस बेचने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भगवानपुर का मकान राजवीर को वापस बेचने पर सहमति
विज्ञापन
आई लव मोहम्मद के मंदिरों पर स्लोगन लिखे जाने से सुर्खियों में आए गांव भगवानपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शांति-सौहार्द की प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। एसडीएम ने बुधवार को थाना लोधा में दोनों पक्षों की बैठक हुई, जिसमें विवाद की जड़ बने मकान को राजवीर अथवा हिंदू पक्ष को वापस बेचे जाने पर सहमति बनी है।
घटना के मूल में भगवानपुर गांव निवासी राजवीर शर्मा ने नवंबर 2024 में अपना मकान गांव के ही गुल मोहम्मद को बेच दिया था। इस मकान में पहले से छोटा मंदिर निर्मित था। इसी बात को लेकर राजवीर शर्मा के परिजन और गांव के कुछ लोग दूसरे पक्ष को मकान बेचे जाने पर आपत्ति जताते हुए मकाकन को गुल मोहम्मद से वापस खरीदना चाहते थे, उनकी मांग की थी कि यह मकान किसी हिंदू व्यक्ति को ही बेचा जाए। मामले को लेकर राजवीर शर्मा के परिजनों ने पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
इसी दौरान कुछ दिन पहले भगवानपुर और पड़ोसी गांव बुलाकगढ़ी के मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद के स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद दोनों गांवों में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी की गई, इसमें से एक वजह मकान की भी था।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने बुधवार को लोधा थाने में ग्रामीणों, सामाजिक प्रतिनिधियों और दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। इस दौरान गुल मोहम्मद ने कहा कि वे गांव में भाईचारा कायम रखना चाहते हैं और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहते। उन्होंने मकान को राजवीर शर्मा से मकान के लिए दिए सवा चार लाख रुपये मिलने पर उन्हें सौंपने या उनके नहीं लेने पर इतनी ही रकम में गांव के किसी भी हिन्दू समाज के व्यक्ति को देने पर सहमति जताई। बैठक में अलीगढ़ से बुलाए राजवीर ने मकान के पैसे लौटाने पर अपनी सहमति दी है। इस मौके पर जिरौली प्रधान ठा. जितेंद्र सिंह, ठा. गहराज सिंह, मोनू चिकावटी, मनवीर सारस्वत प्रधान भगवानपुर आदि मौजूद रहे।
थाने में दोनों पक्षों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मकान को लेकर सहमति बनी है, जो सराहनीय है। - संजीव तोमर, सीओ गभाना।