फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   agreement between both the parties

हाथरस : सामुदायिक बवाल के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Sat, 14 Aug 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
agreement between both the parties
हाथरस : गांव गुतहरा में हुए बवाल के बाद दोनों समुदायों के मध्य होता समझौता। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुतहरा में मंगलवार की देर रात को हुए सामुदायिक बवाल के तीसरे दिन दोनों पक्षों ने मिल बैठकर आपस में भाईचारा बनाए रखने एवं मिलजुलकर रहने के साथ गांव में शांति बनाए रखने के लिए लिखित में समझौता किया।
समझौते के बाद दोनों समुदाय के लोग कोतवाली आए। वहां सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सीओ ने दोनों पक्षों को मिलकर रहने और गांव में एकता बनाए रखने की नसीहत दी। सीओ ने कहा कि गुस्से में युवा वर्ग गलती कर देता है, जिसका परिणाम उनको भुगतना भी पड़ता है। आप सभी ने आपस में समझौता कर बहुत ही नेक काम किया है और क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। कोतवाल मनोज कुमार ने भी कोतवाली पर आए लोगों से गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पहले की तरह से रहने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की पुलिस की मदद की आवश्यकता हो वह हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अतेंद्र शाह, सुधीर कुमार, जलालुद्दीन, बाबुद्दीन, मोहित सिसौदिया, आशीष कुमार, जीवनलाल, राम अवतार, कमरुद्दीन, नीरज शाह, मारूति बाबा, शमसेर खां, देवकी नंदन उपाध्याय, सूरज शाह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed