{"_id":"5af08cd14f1c1b87098b873f","slug":"agitation-fluttering-over-the-suspension-of-three-inferior-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अवर अभियंताओं के निलंबन पर भड़का आक्रोश, हंगामा-नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अवर अभियंताओं के निलंबन पर भड़का आक्रोश, हंगामा-नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 07 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजली घर पर हंगामा कर रहे विद्युत कर्मियों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली महकमे के अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल द्वारा गत दिनों किए गए तीन अवर अभियंताओं के निलंबन के विरोध में सोमवार को एसई से मिलने उनके दफ्तर पर पहुंचे अवर अभियंताओं का आक्रोश भड़क गया। इन अवर अभियंताओं ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना पर वहां मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
गौरतलब हो कि अधीक्षण अभियंता द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर गिजरौली उपकेंद्र के जेई मनोज वर्मा, अगसौली सिकंदराराऊ उपकेंद्र के जेई सतेंद्र यादव और अवैध धनराशि की मांग करने पर सादाबाद बिसावर नानऊ उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता नेम सिंह को निलंबित कर दिया था।
लगातार तीन जेई सस्पेंड किए जाने पर सोमवार को उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष शेर सिंह, सचिव कौशल गुप्ता और अन्य पदाधिकारी एसई प्रदीप अग्रवाल से मिलने पहुंचे। अध्यक्ष शेर सिंह का आरोप है कि उनके संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने एसई से वार्ता के लिए समय मांगा तो एसई ने वार्ता करने से साफ इंकार कर दिया। इंकार के बाद अवर अभियंताओं का गुस्सा भड़क गया। इन अवर अभियंताओं ने एसई दफ्तर परिसर में ही नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अवर अभियंताओं का कहना था कि तानाशाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक अवर अभियंता ओढ़पुरा बिजलीघर पर जमे हुए थे। इस मौके पर जेई शेर सिंह, गौरव शर्मा, श्रीकांत, नेम सिंह, मनोज वर्मा, कौशल गुप्ता, सतेंद्र यादव, भूप सिंह, देवकीनंदन, कमल सिंह, टीपी सिंह, हरी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, निर्मल वर्मा, हेमेंद्र सिंह आदि थे।
बिजली महकमे का एक और जेई सस्पेंड
बिजली महकमे के अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने काम में लापरवाही बरतने पर एक्सईएन के आरोप पत्र पर एक और अवर अभियंता को सस्पेंड कर दिया। पिछले कुछ दिनों में अधीक्षण अभियंता तीन अवर अभियंताओं को सस्पेंड कर चुके हैं।् अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद के एक्सईएन ने पत्र भेजकर बताया था कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मई, बिसावर और नानऊ में तैनात अवर अभियंता नेम सिंह ने निजी नलकूप संयोजनों के प्राकलन बनाने के लिए अवैध धनराशि की मांग करते हैं और उपभोक्ताओं के प्रति इनका व्यवहार सही नहीं है। इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने अवर अभियंता को पांच मई को निलंबित कर दिया। उन्हें निलंबन अवधि में विद्युत वितरण खंड द्वितीय से अटैच किया गया। इससे पहले भी अधीक्षण अभियंता ने अप्रैल के अंतिम हफ्ते में ग्राम स्वराज अभियान में लापरवाही पर गिजरौली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता मनोज वर्मा और अगसौली बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता सतेंद्र यादव को गलत एस्टीमेट बनाने पर सस्पेंड कर दिया था।