फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After the revision, the number of polling centers stood at 840 and polling stations at 1,367.

Hathras News: संशोधन के बाद मतदान केंद्र 840 और मतदेय स्थल 1367 हुए

Sun, 05 Jul 2026 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
After the revision, the number of polling centers stood at 840 and polling stations at 1,367.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके बाद शनिवार को मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन आधिकारिक तौर पर कर दिया गया है। जिले में अब कुल मतदान केंद्र 836 से बढ़कर 840 हो गए हैं, जबकि कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1390 से कम होकर 1367 हो गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि जनपद के सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे इस सूची का भली-भांति परीक्षण कर लें। यदि किसी को इस सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वे आगामी सात दिनों के भीतर यानी 11 जुलाई से पूर्व संबंधित तहसील कार्यालय (उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय) या जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना सुझाव जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन



एक नजर में विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति
-हाथरस (अजा) : यहां 237 मतदान केंद्र थे, जो अब बढ़कर 240 हो गए हैं। वहीं, मतदेय स्थलों की संख्या 475 से घटकर 467 रह गई है।
-सादाबाद : यहां पहले 300 मतदान केंद्र थे, जो अब बढ़कर 301 हो गए हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 463 से घटकर 452 हो गई है।
-सिकंदराराऊ : इस क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या पहले की तरह 299 ही बनी हुई है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 452 से घटकर 448 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed