फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After SP-BSP in Hathras, now waiting for BJP

Lok Sabha Election: हाथरस में सपा-बसपा के बाद अब भाजपा का इंतजार, जल्द होगी घोषणा

Fri, 22 Mar 2024 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:49 PM IST
सार

सहारनपुर के जसवीर सिंह वाल्मीकि को हाथरस से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया था और अब 22 मार्च को बसपा ने भी आगरा के हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी बना दिया। सबसे ज्यादा उत्सुकता भाजपा प्रत्याशी को लेकर है।

विज्ञापन
After SP-BSP in Hathras, now waiting for BJP
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के बाद बसपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार अभी खत्म नहीं हो रहा है। भाजपा के दावेदार टिकट पक्का करने के लिए फिलहाल दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही भाजपा भी अपने पत्ते खोल सकती है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि सपा ने पिछले हफ्ते ही सहारनपुर के जसवीर सिंह वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित कर दिया था और अब 22 मार्च को बसपा ने भी आगरा के हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी बना दिया। सबसे ज्यादा उत्सुकता भाजपा प्रत्याशी को लेकर है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के नामांकन की तारीख नजदीक आ रही है, टिकट पक्का करने के लिए दावेदारों की भागदौड़ भी तेज होती जा रही है। हालांकि जिले में तीसरे चरण के तहत सात मई को मतदान होना है। भाजपा के पास अभी भी प्रत्याशी घोषित करने के लिए वक्त है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टिकट के लिए दावेदारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed