फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Affectionately explaining to children can bring positive changes in them

Hathras News: बच्चों को स्नेहपूर्वक समझाकर ला सकते हैं उनमें सकारात्मक बदलाव

Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Affectionately explaining to children can bring positive changes in them
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार को संबोधित करती गुरमीत कौर एवं अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सासनी। सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर यूनिक साइकोलॉजिकल सर्विसेज के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध मनोविज्ञानी गुरजीत कौर ने शिक्षकों को बच्चों के अनुचित व्यवहार को समझकर उन्हें स्नेहपूर्वक समाझकर सकारात्मक बदलाव लाने को कहा।



गुरमीत कौर ने बताया कि बच्चों का क्रोध करना, अत्यधिक भावुक होना, किसी भी कार्य को असफल होने के भय से प्रारंभ ही न करना आदि स्थितियां आती हैं। एक शिक्षक को बच्चों के असामान्य व्यवहार के कारणों को जानकर उनकी सोच को बदल कर उसमें सकारात्मकता लाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए छात्रों से स्नेहपूर्वक व्यवहार करना चाहिए और स्कूल काउंसलर की मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता ने सेमीनार में जेनरेशन गैप, इंटरनेट एडिक्शन आदि पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। स्कूल की प्रधानाचार्य पारुल सारस्वत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर चारू गुप्ता, बरखा गुप्ता, एस अहमद समीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed