फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Advocate strike potpone on 36th day, back to work

36वें दिन वकीलों की हड़ताल स्थगित, काम पर लौटे

Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Advocate strike potpone on 36th day, back to work
हड़ताल स्थगित होने के बाद न्यायालय परिसर में काम पर लौटे अधिवक्ता - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पिछले 36 दिन से दि बार एसोसिएशन के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल वादकारियों की परेशानियों को देखते हुए 15 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। यह निर्णय उच्च न्यायालय के आश्वासन पर लिया गया, जिसके बाद न्यायालय में कामकाज शुरू हो गया। कई दिनों बाद न्यायालय परिसर में काफी चहल-पहल नजर आई।

सचिव अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि एडीजे कोर्ट की स्थापना, सीनियर डिविजन की सिविल पत्रावलियां जिला मुख्यालय पर विचाराधीन हैं, की वापसी, 13 साल पुराने थाना चंदपा के दांडिक वादों का क्षेत्राधिकार को वाह्य न्यायालय सादाबाद से हटाकर जिला मुख्यालय पर संबद्ध किए जाने और मुरसान थाने के दांडिक वादों के क्षेत्राधिकार सहित पांच सूत्री मांगो को लेकर 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। गुरुवार को बार सभागार में अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि करीब 35 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित कर दी जाए। अधिवक्ताओं ने हड़ताल के दौरान सहयोग करने पर सभी सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों व राजनेताओं व वादकारियों व क्षेत्रीय जनता के अपार समर्थन का आभार जताया। छह मार्च से सभी अधिवक्ता अपने काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed