फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adverse entry to block accountant on negligence in work

Hathras News: कार्य में लापरवाही मिलने पर ब्लॉक लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 18 Mar 2023 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to block accountant on negligence in work
सिकंदराराऊ में ग्राम सभा महामई सलावतनगर की गौशाला का निरीक्षण करती डीएम अर्चना वर्मा।  - फोटो : संवाद
शुक्रवार को डीएम अर्चना वर्मा ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। महामई की गोशाला का निरीक्षण किया, प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। विकास खंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही मिलने पर ब्लॉक लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्ट दी।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम पंचायत महामई सलावतपुर में स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल का में संरक्षित पशुओं हेतु चारा, पीने हेतु पानी के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। गोआश्रय स्थल की भूमि को समतल कराने एवं भूसा भरने हेतु स्टोर रूम का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नर, मादा, छोटे पशुओं व बीमार पशुओं को अलग-अलग बाड़े में रखने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पिपलगवां में पंचायतीराज विभाग द्वारा ठोस एवं अपशिष्ठ प्रबंधन हेतु कराए जा रहे निर्माण कार्यों को भी डीएम ने देखा। पाया गया कि परियोजना के निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया गया है तथा जिस पर अब तक 26 लाख रुपये का व्यय किया गया है। डीएम ने सीडीओ को परियोजना के निर्माण में व्यय की गई धनराशि के संबंध में जांच कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड सिकंदराराऊ का निरीक्षण कर मनरेगा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, सर्विस बुक, अनुदान पंजिका आदि का अवलोकन किया। संबंधित कर्मचारियों को समस्त पंजिकाओ को पूर्ण करने के निर्देश दिए। लेखाकार पुरूषोत्तम कुमार द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक न किए जाने पर डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टी दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में डीएम ने ग्राम पंचायतों में कराये जा कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने एवं पंचायत भवनों, पुस्तकालयों व सामुदायिक शौचालयों का संचालन नियमित रूप से कराने निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान निर्माण कराने के लिए भूमि चिह्निकरण करने को कहा। उन्होंने समस्त ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार कराते हुए पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ साहित्यप्रकाश मिश्र, एसडीएम वेदसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed