फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admission application form filling started in Bagla Degree College

Hathras News: बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश आवेदन पत्र भरना शुरू

Tue, 30 May 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 30 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Admission application form filling started in Bagla Degree College
बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश फाॅर्म लेने के लिए लगी विद्या​र्थियों की लाइन।संवाद - फोटो : samvad
पीसी बागला डिग्री कॉलेज के स्नातक के ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरना शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी कॉलेज से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर कॉलेज की वेबसाइट पर लाॅगइन आईडी व पासवर्ड से ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। सोमवार को कॉलेज में प्रवेश फॉर्म लेने आने वाले विद्यार्थियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन




राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध पीसी बागला डिग्री कॉलेज शहर का सबसे पुराना कॉलेज है। जिले के विद्यार्थियों की प्राथमिकता रहती है कि उन्हें इस कॉलेज में प्रवेश मिले। कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को विवि की वेबसाइट पर वेब पंजीकरण करना होगा। इसके बाद कॉलेज से लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे।
विज्ञापन




इसके बाद उम्मीदवारों को कॉलेज की वेबसाइट पर इन लॉगइन आईडी पासवर्ड की सहायता से कालेज की वेबसाइट पर ऑनलइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने के बाद इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके फार्म कॉलेज में जमा करना होगा। फाॅर्म जमा होने की अंतिम तिथि के बाद कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





कॉलेज के प्रवेश फाॅर्म भरने की ऑनलाइन प्रकिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
डॉ. महावीर सिंह छोंकर, प्राचार्य पीसी बागला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed