{"_id":"5e94aacd8ebc3e760d18fb39","slug":"administration-in-tension-after-death-man-death-in-isolation-ward-hathras-news-ali2312960200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड में युवक की मौत से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग टेंशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड में युवक की मौत से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग टेंशन में
विज्ञापन
मृतक जुगेन्द्र के गांव नयाबांस में सेनिटराइज का छिड़काव करते कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में कोरोना को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। चार कोरोना पॉजिटिव जमातियों की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर से एक बार आइसोलेट के दौरान एक युवक की मौत ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को टेंशन में डाल दिया है। अब जिला प्रशासन को मृतक की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कस्बा सासनी में चार जमातियों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन खासा परेशान रहा था। जिला प्रशासन इन जमातियों के ठहरने, घूमने वाले क्षेत्रों को हॉटस्पाट बनाते हुए सैनिटाइज कराया था, यहां तक कि इनके संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग व जांचें कराई थी। इन जमातियों की दूसरी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, फिर से एक बार जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग टेंशन में आ गया है। बागला जिला अस्पताल में आइसोलेट युवक की मौत के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है। इस खलबली की मुख्य वजह यह भी रही उक्त मरीज के यात्रा इतिहास में पारस हॉस्पिटल आगरा में इलाज कराया जाना सामने आया था। अब जिला प्रशासन ने मृतक के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सैंपल रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
गांव में भी चर्चाओं का दौर
आइसोलेट के दौरान जुगेंद्र की मौत होने से गांव नयाबास अहबरनपुर में चर्चाओं का दौर रहा। ग्रामीण डरे व सहमे से दिखे। जब ग्रामीणों को यह जानकारी हुई कि जुगेंद्र अपना इलाज कराने के लिए पारस हॉस्पिटल आगरा गया था और उस हॉस्पिटल के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है तो ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।