फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adeje court to strike by lawyers

एडीजे कोर्ट के लिए वकीलों ने की हड़ताल

Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Adeje court to strike by lawyers
एडीजे कोर्ट की स्थापना को लेकर हड़ताल कर नारेबाजी करते वकील। - फोटो : amar ujala
एसीजेएम कोर्ट की मांग पूृरी होने के बाद अब अधिवक्ताओं ने एडीजे कोर्ट की मांग शुरू कर दी है। शनिवार को अधिवक्ता सादाबाद में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर हड़ताल  पर रहे।  नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट में वृद्धि का भी विरोध किया।  न्यायालय प्रांगण में अध्यक्ष रामेश्वर सिंह जैसवाल की अध्यक्षता में दि बार एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें अधिवक्ताओं सादाबाद में एडीजे कोर्ट की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


कहा कि जनता के हित में सादाबाद में एडीजे की कोर्ट की स्थापना बेहद आवश्यक है। एसीजेएम कोर्ट के रिमांड वर्क की मांग पर भी विचार रखे। इसके साथ ही जिले में सर्किल रेट में हुई वृद्धि का भी अधिवक्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी को तुगलकी फरमान बताया। बार सचिव अनिल दीक्षित ने कहा कि इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा। किसानाें का अहित होगा।  इस मौके पर सुरेंद्र सिंह पाराशर, अखिलेश कुमार, जगवीर सिंह, सोनू कुमार, हरिश्चंद्र, नेपाल, नफीस अहमद, चौ. कुंजिल सिंह, चौ. बहादुर सिंह, मुकेश तिवारी, भगवती प्रसाद शर्मा, ओवेंद्र निमेश, दिनेश पाल सिंह, दीपक दीक्षित, भानुप्रकाश, शिव कुमार शर्मा, लल्ला, विनय अग्रवाल, रवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed