{"_id":"66205a4ec1f6973655059864","slug":"additional-chief-secretary-panchayat-raj-will-come-to-village-rajpur-on-23rd-hathras-news-c-56-1-sali1016-113856-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 23 अप्रैल को गांव राजपुर आएंगे अपर मुख्य सचिव पंचायतराज, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 23 अप्रैल को गांव राजपुर आएंगे अपर मुख्य सचिव पंचायतराज, तैयारियां जोरों पर
Thu, 18 Apr 2024 04:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:55 AM IST
सार
ग्राम पंचायत राजपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र बनाया गया है। इसके माध्यम से ठोस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। संयंत्र के संचालन की स्थिति को देखने के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायतराज विभाग मनोज कुमार सिंह 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत राजपुर आएंगे।
विज्ञापन
गांव राजपुर में निरीक्षण करते उप निदेशक पंचायतराज।
- फोटो : स्वयं
विस्तार
ग्राम पंचायत राजपुर में बने ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र का अपर मुख्य सचिव पंचायतराज मनोज कुमार सिंह स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 17 अप्रैल को उपनिदेशक पंचायतराज अमरजीत सिंह व जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत में बनाए गए संयंत्र का मुआयना किया और अपर मुख्य सचिव के आगमन के लिए तैयारियों का खाका खींचा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत राजपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र बनाया गया है। इसके माध्यम से ठोस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। संयंत्र के संचालन की स्थिति को देखने के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायतराज विभाग मनोज कुमार सिंह 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत राजपुर आएंगे। इसे लेकर पंचायतराज विभाग की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
17 अप्रैल को डीडी पंचायतराज ने डीपीआरओ के साथ ग्राम पंचायत पहुंचकर विभाग की ओर से कराए गए कार्याें का मुआयना किया। पंचायत भवन में तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन