{"_id":"5d1cf37b8ebc3e3c6f6e2a3c","slug":"activity-stagnant-old-age-pension-of-977-beneficiaries-of-social-welfare-department-hathras-news-ali2074447148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉकों में मनरेगा से बनेगी जल संचयन को कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉकों में मनरेगा से बनेगी जल संचयन को कार्ययोजना
विज्ञापन
चार ब्लॉकों में मनरेगा से बनेगी जल संचयन की कार्ययोजना
आर्थिक सलाहकार सुधा केसरी बनाई गईं नोडल अधिकारी
जल शक्ति अभियान के तहत कार्ययोजना पर होगा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के निर्देश पर जल संचयन को लेकर जल शक्ति अभियान के तहत कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। इस कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार की ओर से आर्थिक सलाहकार सुधा केसरी को जिले की नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है। कार्ययोजना के तहत जिले के हाथरस, मुरसान, सहपऊ, सासनी ब्लॉक में जल संचयन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से जल संचयन को लेकर वृहद रूप से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रत्येक जिले में भी जल संचयन को लेकर ग्राम प्रधानों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते मनरेगा के तहत जिले के सहपऊ, सासनी, मुरसान और हाथरस ब्लॉकों में जल संचयन के लिए जल शक्ति अभियान के तहत कार्ययोजना बनाई जाएगी।
इसके तहत एक जुलाई से 15 सितंबर तक अभियान चलाकर जल संचयन की व्यवस्था की जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान की निगरानी के लिए शासन स्तर से आर्थिक सलाहकार सुधा केसरी को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह जिले में भ्रमण कर जल संचयन की कार्ययोजना पर निगरानी रखेंगी। अब अधिकारी मनरेगा के तहत जल संचयन को लेकर कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं।