फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Activity: Stagnant Old Age Pension Of 977 Beneficiaries Of Social Welfare Department

कारगुजारी:समाज कल्याण विभाग की लापरवाही से 977 लाभार्थियों की अटकी वृद्धावस्था पेंशन

Wed, 03 Jul 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Activity: Stagnant Old Age Pension Of 977 Beneficiaries Of Social Welfare Department
977 लाभार्थियों की अटकी वृद्धावस्था पेंशन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की लापरवाही का भुगत रहे खामियाजा
विभागीय अधिकारी शासन के पोर्टल पर नहीं कर सके इन लाभार्थियों के डाटा को फ्रिज
डीएम के अनुमोदन के बाद भी अटका दी पेंशन, 1362 पेंशनार्थियों के आवेदन लंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के चलते जिले के वित्तीय वर्ष 2019-20 के 977 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन अटक गई है। इन लाभार्थियों को डाटा पोर्टल के माध्यम से शासन तक नहीं पहुंच सका है। समयावधि निकलने के बाद फीडिंग करने के कारण यह खाते शासन की वेबसाइट पर फ्रीज नहीं हो सके। अभी वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन के 1,362 पेंशनार्थियों की फाइल विभाग में लंबित चल रही हैं। अब इन पेंशनार्थियों को शासन स्तर से वेबसाइट पर डाटा फ्रीज होने तक इंतजार करना होगा।
शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन और पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन के लिए आवेदन मांगे गए थे। विभाग की ओर से विगत में पेंशन का लाभ पा रहे लाभार्थियों का भी सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। यहां वर्तमान में जिले में 23,264 वृद्धावस्था पेंशन और 16,557 निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए शासन के निर्देशों पर आवेदन लिए गए। विभाग की ओर से इन आवेदनों की जांच कराई गई और पात्रता निर्धारित की गई। इसके बाद इस डाटा को शासन को भेजने के लिए तैयार किया गया। शासन के निर्धारित समयावधि को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं बरती। यहां विभाग का वृद्धावस्था पेंशन के लिए जिलाधिकारी की स्वीकृति प्राप्त 4382 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। विभाग की ओर से डीएम की स्वीकृति प्राप्त आवेदनों में से 3405 आवेदनों को वेबसाइट पर ऑनलाइन फ्रीज किया गया। शासन स्तर से निर्धारित समयावधि निकलने के कारण 977 स्वीकृत आवेदनों की खाता वेबसाइट पर फ्रीज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विभाग की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए निदेशक समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखा गया है। हैरानी की बात तो यह है कि अभी वृद्धावस्था पेंशन के 421 और निराश्रित महिला पेंशन के 941 आवेदन विभाग के पोर्टल पर लंबित हैं। विभागीय अधिकारियों ने शासन को भेजी अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि 977 लाभार्थियों का डाटा फ्रीज होने के बाद ही इन लंबित आवेदनों की पत्रावलियां तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed