{"_id":"63e542ecbca05ad51c09fc94","slug":"action-will-be-taken-on-payment-without-permission-hathras-news-c-2-1-41114-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिना अनुमति के भुगतान करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिना अनुमति के भुगतान करने पर होगी कार्रवाई
Fri, 10 Feb 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन स्तर से विभिन्न कार्यों का संचालन ग्राम सचिवालयों में स्थापित कंप्यूटर से किया जाएगा। इसी क्रम में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी कार्यों का विभाजन करने के साथ-साथ निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यालय से होने वाले सभी प्रकार के भुगतान व तबादले डीपीआरओ की बिना अनुमति से नहीं किए जाएंगे।
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा कि सभी कार्यालय सहायक अपने कार्यों से सम्बंधित यूजर आईडी एवं पासवर्ड का स्वयं प्रयोग करेंगे। पीएमएफएमएस व बैंक के माध्यम से होने वाले समस्त प्रकार के भुगतान, उससे सम्बंधित व्यक्ति के माध्यम से ही किए जाएंगे। जनपद स्तर के विभिन्न योजनाओं के पोर्टल पर उपलब्ध आईडी पासवर्ड का प्रयोग बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा। आरजीएसए व आरएमएल से सम्बंधित समस्त कार्य जिला व अपर जिला परियोजना प्रबंधक के माध्यम से किए जाएंगे।
एसबीएम, एमआईएस व अन्य कार्य जिला समंवयक शैलेंद्र लवानियां के द्वारा किए जाएंगे। मेल चेक करने का कार्य जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर कोर्ट केस, आईजीआरए , आरटीआई आदि संबंधित कार्यों का संपादन अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थापना से सम्बंधित कार्य प्रभाकर सिंह के द्वारा किया जाएगा।भुगतान का कार्य एवं उससे सम्बन्धित पत्रावली मनोज कुमार एवं राजीव कुमार द्वारा किया जाएगा।