{"_id":"5cb0dbc7bdec2213f9330891","slug":"acid-thrown-on-teenager-kursnda-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरसंडा में किशोरी पर फेंका तेजाब, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरसंडा में किशोरी पर फेंका तेजाब, झुलसी
Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
किशोरी और उसकी मां से पूछताछ करते सीओ योगेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा में एक किशोरी पर गांव के ही चार युवकों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब से किशोरी काफी झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को उसके परिजनों के साथ सीएचसी लेकर आई जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
घटना के संबंध में पीड़िता की मां मुन्नी देवी पत्नी मिहीलाल ने बताया कि वह और उसकी 15 वर्षीय बेटी कुमकुम खेत में काम कर रही थी। प्यास लगने पर वह पानी पीने चली गई इसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने मिल कर उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से झुलसी कुमकुम ने जब शोर मचाया तो चारों थाने में शिकायत करने पर जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीएचसी पर कुमकुम का उपचार किया गया।
उपचार के बाद सीओ योगेश कुमार ने किशोरी और उसकी मां से घटना के संबंध में पूछताछ की। किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।