{"_id":"691e2994572c68c1ae01ec59","slug":"accused-of-sexual-exploitation-for-seven-years-and-embezzling-rs-8-lakh-hathras-news-c-56-1-hts1004-140560-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सात वर्ष तक यौन शोषण और आठ लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सात वर्ष तक यौन शोषण और आठ लाख हड़पने का आरोप
Thu, 20 Nov 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर युवक सात साल तक महिला का यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि युवक ने बच्चों का ख्याल रखने का भी वादा किया। महिला से आठ लाख रुपये भी हड़प लिए। अब इस मामले में महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला ने बताया कि सात साल पहले एक सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह पड़ोस में रह रहे युवक के संपर्क में आ गई। आरोप है कि युवक ने सहारा देने की आड़ में उसे अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का आश्वासन दिया। महिला ने बताया कि युवक ने दोनों बेटियों का ख्याल रखने की बात कही तथा शादी तक की जिम्मेदारी ली। इस बीच उनके बीच संबंध भी स्थापित हो गए। महिला ने बताया कि युवक ने उनसे व्यापार के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए। महिला का आरोप है कि युवक न तो अब शादी कर रहा है और न ही आठ लाख रुपये वापस कर रहा है।
महिला का आरोप है कि 18 नवंबर की रात वह जबरन घर में घुस आया तथा यौन संबंध का दबाव बनाने लगा। शोर मचाया तो उसने धमकाया तथा पहने कुंडल भी उतार ले गया। बुधवार की सुबह महिला ने कोतवाली सदर में शिकायत की। पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।