{"_id":"68697f7b086aa4d33906b038","slug":"accused-of-operating-a-hospital-without-trained-staff-hathras-news-c-56-1-hts1002-134105-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना प्रशिक्षित स्टाफ के अस्पताल संचालित करने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना प्रशिक्षित स्टाफ के अस्पताल संचालित करने का आरोप, जांच शुरू
Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
किसान नेता ने अलीगढ़ रोड पर बिना प्रशिक्षित स्टाफ के अस्पताल संचालित करने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में शिकायत की। इसके बाद दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक व स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं मिला।
अलीगढ़ रोड पर बृज हॉस्पिटल के नाम से निजी अस्पताल संचालित है। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने समाधान दिवस में शिकायत की थी। शिकायत पर जांच टीम अस्पताल पहुंची। टीम में शामिल नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा व सीएचसी प्रभारी डाॅ. दलवीर सिंह रावत ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है। जांच आख्या तैयार कर एडीएम न्यायिक को भेजी जाएगी।