फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of dragging the station in-charge and policemen out of the hospital

Hathras News: बच्ची को दिलाने गया था दवा, पुलिसकर्मियों पर घसीटते हुए अस्पताल से निकालने का आरोप

Mon, 06 Mar 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2023 01:22 AM IST
सार

चार मार्च को बीडीसी सदस्य अपनी पत्नी के साथ जिला चिकित्सालय हाथरस में अपनी साढ़े तीन माह की मासूम बच्ची को दवा दिलवाने के लिए गए थे। राज्यपाल आगमन के दौरान कोतवाली प्रभारी, उपनिरीक्षक के साथ पुलिस कर्मियों ने बिना कारण बताए ही घसीटकर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Accused of dragging the station in-charge and policemen out of the hospital
पीड़ित द्वारा की गई ट्वीट की स्क्रीनशॉट - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हसायन विकास खंड क्षेत्र के गांव बसई बावस के नवनिर्वाचित दलित दिव्यांग बीडीसी सदस्य ने राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिसकर्मियों पर अस्पताल से घसीटते हुए बाहर निकालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष, महिला आयोग अध्यक्ष, मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष, मंडलायुक्त अलीगढ़, पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ के अलावा डीएम एवं एसपी से इसकी शिकायत की है। हालांकि, पुलिस ने इसे बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य संजय जाटव पुत्र दुशासन जाटव ने बताया कि चार मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ जिला चिकित्सालय हाथरस में अपनी साढ़े तीन माह की मासूम बच्ची को दवा दिलवाने के लिए गए थे। दौरान राज्यपाल के आगमन के दौरान कोतवाली प्रभारी, उपनिरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ 20-25 पुलिस कर्मियों ने बिना कारण बताए ही घसीटकर बाहर निकाल दिया। पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए जेल भेजने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय जाटव का कहना है कि घटना का फोटो मेरे पास है। एसएनसीयू महिला हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हैं। अगर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पत्नी व बेटी के साथ लखनऊ राज्यपाल, मुख्यमंत्री के आवास या कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य रहूंगा।


इस तरह के आरोप निराधार हैं। मेरे द्वारा किसी से मारपीट या अभद्रता नहीं की गई। जब राज्यपाल का बागला जिला अस्पताल में कार्यक्रम था तो वहां मेरे आला अधिकारी भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में आखिर यह कैसे संभव है। इसलिए आरोप बेबुनियाद हैं। - गौरव सक्सैना, कोतवाली निरीक्षक, हाथरस गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed