फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   accused fled after molesting the teenager

Hathras News: किशोरी को छेड़कर भागा आरोपी, 10 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Tue, 16 Dec 2025 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 03:13 PM IST
सार

किशोरी छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। वहां से लौटते समय गली में आरोपी ने उसका पीछा किया और पीछे से दबोचने की कोशिश की। घबराहट व बचने के प्रयास में किशोर सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था।

विज्ञापन
accused fled after molesting the teenager
किशोरी के पीछे जाता हुआ आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में किशोरी से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर देर शाम मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाईं थीं। पहचान होते ही हाईवे के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली युवक के पैर में लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras News: पढ़ कर लौट रहीं दो किशोरी, बाइक सवारों ने मारा थप्पड़, दो आरोपी पकड़े, एक फरार
विज्ञापन

16 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे 14 वर्षीय किशोरी छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। वहां से लौटते समय गली में आरोपी ने उसका पीछा किया और पीछे से दबोचने की कोशिश की। घबराहट व बचने के प्रयास में किशोर सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी, जानलेवा हमले व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया। घटना के अलावा कस्बे में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ व ग्राउंड इंटेलीजेंस का प्रयोग किया गया। शाम तक आरोपी की पहचान जीशन निवासी शाहबुद्दीनगंज, सिकंदराराऊ के रूप में हुई। इसके बाद कस्बे में उसकी तलाश शुरू हो गई। 


एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी कच्चे रास्ते से नए बाईपास की ओर जा रहा था और कस्बा छोड़ने की फिराक में था। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर ही फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी जीशान के सीधे पैर में गोली लगी। एसपी ने बताया कि शातिर ई-रिक्शा चलाता है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। मुठभेड़ में एसएचओ सिकंदराराऊ शिवकुमार शर्मा के अलावा एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा व एसओजी प्रभारी धीरज गौतम की टीम शामिल रही।

11 दिसंबर को पढ़कर लौट रही किशोरी के मारा था थप्पड़
कोचिंग से पढ़कर लौट रहीं दो किशोरियों के साथ 11 दिसंबर की रात्रि लगभग सात बजे सिकंदराराऊ में बड़े डाकखाने के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अश्लील हरकत की और किशोरी के कान पर थप्पड़ मार दिया। जिससे उसका कान लहूलुहान हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed