{"_id":"69d7e59ba601eddbc6063d1c","slug":"accused-arrested-late-night-in-property-dealer-murder-case-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में देर रात आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में देर रात आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Thu, 09 Apr 2026 11:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:15 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि वह केवल सोनू की मुखबिरी करता था। सोमवार की रात को उसने एक दुकान पर सोनू को शराब पीते हुए देखा था और इसकी सूचना आरोपियों को दी थी। इसके बाद वह घर चला आया। इसके बाद सोनू के साथ क्या किया गया, उसे नहीं पता।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली वाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में 8 अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने 9 अप्रैल को जेल भेज दिया है। उस पर सोनू की मुखबिरी करने का आरोप है।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि आरोपी ने अपना हाथरस के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी शिवम वार्ष्णेय बताया है। उसने बताया कि वह केवल सोनू की मुखबिरी करता था। सोमवार की रात को उसने एक दुकान पर सोनू को शराब पीते हुए देखा था और इसकी सूचना आरोपियों को दी थी। इसके बाद वह घर चला आया। इसके बाद सोनू के साथ क्या किया गया, उसे नहीं पता।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह उसे सोशल मीडिया से पता लगा कि सोनू का शव सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गंदे नाले में मिला है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक की बहन नीतू शर्मा की तहरीर पर कोतवाली सहपऊ में कमल शर्मा एवं गौरव शर्मा निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन