{"_id":"66560406b5b64f86390a5ba2","slug":"accountant-accused-of-embezzling-rs-11-12-lakh-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुनीम पर 11.12 लाख रुपये हड़पने का आरोप, सादाबाद कोतवाली में आलू कारोबारी ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुनीम पर 11.12 लाख रुपये हड़पने का आरोप, सादाबाद कोतवाली में आलू कारोबारी ने दी तहरीर
Tue, 28 May 2024 09:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 09:49 PM IST
सार
आलू व्यापारी ने विभिन्न मंडियों से मुनीम के निजी खाते में 11,12,500 रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन मुनीम ने शीतगृह से उनके खाते में रुकम जमा नहीं कराई। मुनीम ने वर्ष 2024 में शीतगृह से नौकरी छोड़ दी। मुनीम ने रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद के गांव नगला कलां निवासी पवन कुमार उर्फ प्रधान पुत्र गणपत सिंह ने करीब 11 लाख रुपये हड़पने के मामले में 28 मई को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में पवन कुमार ने कहा है कि वह पेशे से आलू व्यापारी हैं। वह मथुरा रोड स्थित एक शीतगृह पर आलू की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। वर्ष 2022 में विभिन्न तिथियों में उन्होंने इस शीतगृह पर करोड़ों रुपये का आलू खरीदकर विभिन्न मंडियों मे पहुंचाया था। उस समय शीतगृह पर मुनीम के रूप में सादाबाद का एक व्यक्ति तैनात था। उन्होंने आलू का भुगतान मुनीम के पास जमा कराया थ। उन्होंने मुनीम के कहने पर ही उसके निजी खाते में रुपये डाले थे।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न मंडियों से मुनीम के निजी खाते में 11,12,500 रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन मुनीम ने शीतगृह से उनके खाते में रुकम जमा नहीं कराई। मुनीम ने वर्ष 2024 में शीतगृह से नौकरी छोड़ दी। यह रुपये अब भी उसके निजी खाते में जमा हैं। मुनीम ने रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन