फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Account of nomination not opened in Hathras even on second day

Hathras News: दूसरे दिन भी नामांकन का नहीं खुला खाता, सात अध्यक्ष और 50 सभासद ने खरीदे नाम निर्देशन पत्र

Tue, 18 Apr 2023 08:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस , नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पदों के 7 नामांकन व सभासद पदों के 50 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। हालांकि नामांकन प्रकिया के दूसरे दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Account of nomination not opened in Hathras even on second day
तहसील हाथरस पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्यासी प्रमोद संजय नामांकन पत्र खरीदते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस तहसील सदर में दूसरे दिन नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष व सभासद पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हुई। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के सात व सभासद पदों के 50 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। वहीं, दूसरे दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

विज्ञापन

 
नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर में बेरियर व बेरिकेडिंग के जरिए आम लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित रहा। नामांकन लेने के लिए एक ही व्यक्ति को प्रवेश मिल सका। तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनाती रही। जिले में सोमवार 17 अप्रैल से नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासदों के पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हुई। इसी क्रम में तहसील सदर में दूसरे दिन नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व सभासदों के लिए नामांकन प्रकिया हुई।  
विज्ञापन


तहसील सदर में नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने को लगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। पूरे परिसर को बेरियर व बेरिकेडिंग के माध्यम से लॉक रखा गया। नामांकन प्रपत्रों को लेने जाने के लिए उम्मीदवार या उसने समर्थक को ही प्रवेश मिल सका। आरओ व एआरओ के माध्यम से नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस , नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पदों के 7 नामांकन व सभासद पदों के 50 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। हालांकि नामांकन प्रकिया के दूसरे दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

दूसरे दिन नामांकन पत्रों की बिक्री

  • नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद - 4 
  • नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद - 0 
  • नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पद -3
  • नगर पालिका परिषद हाथरस में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 40 
  • नगर पंचायत मुरसान में वार्ड बार सभासद के लिए - 7
  • नगर पंचायत मेंडू में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 3


अब तक नामांकन पत्रों की बिक्री 

  • नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद - 6
  • नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद - 6
  • नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पद -7
  • नगर पालिका परिषद हाथरस में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 90
  • नगर पंचायत मुरसान में वार्ड बार सभासद के लिए - 20
  • नगर पंचायत मेंडू में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed