फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accidents and damage to crops by Nilgai

Hathras News: नीलगाय से टकराई कार, दो घायल, आलू और गेहूं की खड़ी फसलों को भी कर रहीं बर्बाद, किसान परेशान

Thu, 08 Jan 2026 11:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 11:40 AM IST
सार

सादाबाद के ग्रामीण इलाकों में नीलगायें किसानों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रहीं हैं। खेतों में घुस रहे नीलगायों के झुंड आलू और गेहूं की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Accidents and damage to crops by Nilgai
नीलगाय - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जयपुर-बरेली हाइवे पर नगला सिंघी के निकट 7 जनवरी तड़के एक कार के सामने नीलगाय आ गई। इससे अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


बरेली निवासी सुजान और हिमांशु कार से मथुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जयपुर-बरेली नेशनल हाइवे पर अचानक से उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई। कार नीलगाय से टकराती हुई गड्ढे में चली गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

फसलों को बर्बाद कर रहीं नीलगाय, किसान परेशान

सादाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नीलगायें किसानों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रहीं हैं। खेतों में घुस रहे नीलगायों के झुंड आलू और गेहूं की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

नौगांव के किसान संजय, कुरसंडा निवासी प्रदीप व बिसावर निवासी मनोज ने बताया कि दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद नीलगायों को रोक पाना मुश्किल हो गया है।जैसे ही अंधेरा होता है, नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंद देते हैं और चर जाते हैं। कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट होने के कगार पर है। ग्रामीणों के अनुसार नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। 

किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि फसलों को नीलगायों से बचाया जा सके और किसानों को राहत मिल सके। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि वन विभाग और ब्लॉक के अधिकारियों को नीलगायों की रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed