फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Abuse with Team of electricity department

विद्युत विभाग की टीम से गाली-गलौज, गांव से भगाया

Fri, 11 Sep 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Abuse with Team of electricity department
गांव बघैना में मीटर स्थापित करते विद्युत कर्मी। - फोटो : SADABAD
क्षेत्र के गांव बघैना में लाइन हानियों को रोकने के लिए मीटर लगाने का काम कर रही बिजली टीम के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट करने पर आमादा हो गए। इन लोगों ने टीम को गांव से जाने पर मजबूर कर दिया और फिर से गांव में आने पर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली में अवर अभियंता ने धारा 147, 353 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजली महकमे के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नानऊ के अवर अभियंता ललित कुमार यादव ने यह रिपोर्ट लालाराम पुत्र रामनाथ, जगवीर पुत्र लाल सिंह, संजीव पुत्र हरदम सिंह, जवाहरलाल पुत्र राधाचरन निवासीगण बघैना और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जेई ने कहा है कि नौ सितंबर को ऊर्जामंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फीडर पर लाइन हानियों को कम करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में वह 10 सितंबर को ज्यादा लाइन हानियों वाले फीडर नगला केहरी के अंतर्गत आने वाले गांव बघैना में टीजीटू रमेशचंद्र व संविदा कर्मियों के साथ खराब मीटरों को बदलवाने, विद्युत बिल बकाया पर संयोजन को विच्छेदित करने और विद्युत चोरी रोकने के लिए गांव में पहुंचे तो कार्य स्थल पर मीटर स्थापित करने का कार्य सुचारु रूप से चल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे उक्त नामजद लोग एकराय होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और बिजली टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए। उसी समय 112 पर फोन भी लगाया गया, लेकिन फोन नहीं मिला। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। टीम को गांव से जान बचाकर भागना पड़ा, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और काम बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed