{"_id":"5777fbb14f1c1b0b7279bcca","slug":"absent-officials-decided-to-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर अफसरों पर कार्रवाई का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर अफसरों पर कार्रवाई का फैसला
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अपनी समस्या सुनाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उर्ठाइं। अध्यक्ष ने इनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने 19 मार्च 2016 की बैठक की कार्यवाही सदन के समक्ष प्रस्तुत की।
एएमए ने शासन से राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को सदन के सामने रखा। इसे सदन ने बहुमत से पारित किया। उन्होंने बताया कि इस धनराशि का उपयोग चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के मार्ग निर्देशों के आधार पर होगा। इसे सदन द्वारा स्वीकृति दी गई। सदस्य प्रदीप कुमार ने मीटिंग हाल की कार्यवाही में भूमि उपलब्ध नहीं होने के पश्चात कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की समस्या भी उठाई। सदस्य बृजमोहन राही ने जनता की समस्याओं को देखते हुए हैंडपंपों को रीबोर तत्काल कराने की मांग की। सदस्य प्रदीप चौधरी ने सभी जलाशयों के कार्यों को प्राथमिकता से कराने की मांग की। उन्होंने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ ने मवेशियों के टीकाकरण की समस्या उठाई। विधायक सिकंदराराऊ रामवीर उपाध्याय ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर सदन की ओर से सहमति प्रदान की। उन्होंने बिजली की समस्या एवं किसानों को मिलने वाले मुआवजे की मांग भी उठाई। बैठक में विधायक हाथरस चौधरी गेंदालाल, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, जिला पंचायत सदस्य ओमवती यादव, रामेश्वर उपाध्याय, श्याम सिंह आदि थे।