फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young wrestler who went to wrestle in Maharashtra died of a heart attack

Hathras News: महाराष्ट्र में कुश्ती लड़ने गए युवा पहलवान की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 25 May 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young wrestler who went to wrestle in Maharashtra died of a heart attack
विश्वजीत का फाइल फोटो।  - फोटो : Archive
सादाबाद क्षेत्र के धानौटी गांव निवासी युवा पहलवान विश्वजीत (20) की रविवार को महाराष्ट्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। विश्वजीत शनिवार रात रोजाना की तरह अभ्यास करने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



विश्वजीत महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहकर कुश्ती का अभ्यास कर रहा था। शनिवार रात उसने रोजाना की तरह अभ्यास की। इसके बाद खाना खाकर वह अपने कमरे में सो गया। रविवार सुबह उसके साथी पहलवानों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। काफी प्रयासों के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



यह खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। विश्वजीत ध्रुव सिंह पहलवान का इकलौता बेटा था। उन्होंने बताया कि विश्वजीत पहलवानी में अपना भविष्य बना रहा था। हार्ट अटैक से उसकी असामयिक मृत्यु हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed