{"_id":"69597e00af6586416300df33","slug":"a-young-man-working-in-a-factory-suffered-a-heart-attack-and-died-hathras-news-c-2-1-ald1025-877367-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फैक्टरी में काम कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फैक्टरी में काम कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी में काम कर रहे हेमंत (44) की शनिवार की सुबह तबीयत खराब हो गई। साथी कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। इधर, शनिवार की सुबह महिला को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बीपी हाई होने के कारण मौत की आशंका जाहिर की है।
सर्दी में आए दिन हार्ट अटैक की घटनाएं हो रही हैं। नाई का नगला के रहने वाले हेमंत (44) रोजाना की तरह घर से ठीक-ठाक काम पर निकले थे। वह नगला अलगर्जी रोड स्थित चप्पल फैक्टरी में काम करते थे। सुबह लगभग 11 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उनके साथ काम करने वाले जगनलाल ने बताया कि हेमंत ने बताया था कि गैस और उलझन महसूस हो रही थी। इसके बाद घबराहट व सीने में दर्द का आभास हुआ। उन्होंने अस्पताल ले जाने के लिए बोला। जगनलाल व उनके अन्य साथी हेमंत को बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे।
यहां हेमंत को प्राथमिक उपचार दिया गया। लगभग 10 मिनट बाद अचानक वह अचेत हो गए। पल्स न आने पर सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृत घोषित करने पर परिवार में कोहराम मच गया। जगनलाल ने बताया कि इसके बाद परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मना कर दिया। बाद में वे शव घर ले गए।
विज्ञापन
महिला की अचानक मौत
इगलास के गांव रायतपुर में शनिवार सुबह महिला की अचानक मौत हो गई। गांव के चंद्रवीर की पत्नी गाजू (26) की सुबह साढ़े चार बजे हालत खराब हुई। परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बीपी हाई होने से मौत की आशंका जाहिर की। ससुर मोहन सिंह ने बताया कि उनकी पुत्रवधू की अचानक हालत बिगड़ी थी। अस्पताल पहुंचने तक उन्होंने दम तोड़ दिया।