{"_id":"69a7324b4a4c03702b00e23a","slug":"a-young-man-was-shot-in-manai-hathras-news-c-119-1-sali1001-102469-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मानई में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मानई में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मानई में मंगलवार की रात रंजिश में दो पक्ष के लोगों में मारपीट व फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक गोली और दो लोग लाठी-डंडे लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
गांव मानई निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया है कि परिवार के ही राजकुमार से उनकी रंजिश है। इसी को लेकर आरोपी पक्ष के लोग मंगलवार की रात नौ बजे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने हमला करते हुए फायरिंग कर दी।
इस दौरान हाथ में गोली लगने से प्रशांत घायल हो गया। राजकुमार और नगला मिर्जा निवासी अनिल चौहान लाठी-डंडे लगने से घायल हो गए हैं। सीओ बरला गर्वित सिंह का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद