फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man was beaten to death in Akhai village.

Hathras News: गांव अखईपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 04 Feb 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 04 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death in Akhai village.
हाथरस जंक्शन के गांव अखईपुर में तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर में रंगबाजी के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर के सामने गाली-गलौज करने पर सात लोगों ने घेरकर युवक को जमकर पीटा। सिर में सरिया व डंडा लगने से आईं गंभीर चोटों के कारण मंगलवार शाम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना के बाद से गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है। साथ ही पिता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव अखईपुर निवासी संजय उर्फ संजू (22) की सोमवार की शाम को गांव के ही हरिओम से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक संजय ने शराब के नशे में गाली-गलौज कर दी थी, जिससे विवाद हुआ था। तब लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद संजय हरिओम के घर के बाहर ही आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां फिर से खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर हरिओम व उसके परिवार के लोग एकत्रित हो गए। गाली-गलौज से गुस्साए लोगों ने संजय पर हमला बोल दिया और उसे जमकर पीटा। मारपीट में लाठी-डंडे व सरिया का भी प्रयोग किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी घायल संजय को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।





इधर, गांव में सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना व थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत गांव में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस कारण फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।







पिता बोले-आटा लेने जा रहा था संजय

मृतक के पिता धर्मेंद्र ने घटना के बाद गांव के ही सोमदत्त उर्फ राजू, सोमदत्त के बेटे शिवम उर्फ शिबू, सगे भाई हरिओम, महेश व विष्णु तथा गोपाल व गोपाल के भाई गोविंद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धर्मेंद्र का कहना है कि उनका बेटा आटा लेने के लिए चक्की पर जा रहा था। तभी रास्ते में उस पर इन लोगों ने सरिया व तमंचे से हमला कर दिया। मामला जानलेवा हमले में दर्ज हुआ था, जिसे युवक की मौत के बाद हत्या में तरमीम किया गया।






संजय पर दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक मृतक संजय भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। एसएचओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि उस पर जानलेवा हमले, मारपीट, अवैध असलहा और रंगदारी आदि के पांच मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा चुकी है।











मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। गंभीर चोटों के कारण युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed