{"_id":"5d506b578ebc3e6c940d1568","slug":"a-young-man-posted-a-very-objectionable-post-on-facebook-about-pm-hathras-news-ali2107689168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को लेकर एक युवक ने फेसबुक पर डाली बेहद आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को लेकर एक युवक ने फेसबुक पर डाली बेहद आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन

भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
हाथरस/सासनी। एक युवक ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर फेसबुक पर एक युवक ने बेहद आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसे लेकर पुलिस सक्रिय हो गई। सासनी में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ईद से पहले की गई इस हरकत को माहौल बिगाड़ने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
थाना सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत कलां निवासी हनीफ खां पुत्र अली मोहम्मद ने फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसमें उनके चेहरे को एक जानवर के रूप में प्रदर्शित कर काफी भद्दा कमेंट किया गया है। इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा नेताओं को हुई तो वह सासनी कोतवाली पहुंच गए। भाजपा के सासनी के मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने इस मामले में थाने में तहरीर दी। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी भी थाने आ गए।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी ग्रेजुएट है और एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।