{"_id":"678bd4a9eba14127c3035cf3","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-everanpur-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शराब पीने के लिए घरवाले करते थे मना, युवक ने फंदे पर लटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शराब पीने के लिए घरवाले करते थे मना, युवक ने फंदे पर लटकर की आत्महत्या
Sat, 18 Jan 2025 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:50 PM IST
सार
मकबूल मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस कारण उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घर वाले उसे शराब पीने के लिए मना करते थे। इस कारण उसने घर के अंदर ही फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक मकबूल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव एवरनपुर निवासी 20 वर्षीय मकबूल पुत्र मोहम्मद सफी ने घर के अंदर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मकबूल मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस कारण उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घर वाले उसे शराब पीने के लिए मना करते थे। इस कारण उसने घर के अंदर ही फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने मकबूल को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मोहम्मद शफी का कहना है कि उनका बेटा अविवाहित था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन