{"_id":"6a7f53ccbc061a4ee20d8ccc","slug":"a-woman-hanged-herself-to-death-in-lutsan-village-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिना सिर से मां का साया: महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, दो मासूम बच्चियों को बिलखते हुए छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिना सिर से मां का साया: महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, दो मासूम बच्चियों को बिलखते हुए छोड़ा
Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
सार
शीतल ने देर रात को खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर झूल गई। काफी देर तक जब शीतल कमरे से बाहर निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर किसी तरह झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी थीं।
विज्ञापन
मृतका शीतल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में 24 वर्षीय महिला शीतल बृहस्पतिवार की देर रात फंदे पर झूल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
शीतल पत्नी शिवकुमार ने 13 अगस्त की देर रात को खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर झूल गई। काफी देर तक जब शीतल कमरे से बाहर निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर किसी तरह झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी थीं। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोग औरकोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका ने अपने पीछे दो मासूम बच्चियों को बिलखते हुए छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि मायके एवं ससुराल पक्ष के लोगों में समझौता हो गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन